बिहार की धरती पर पानी का प्रलय इन दिनों देश भर में चिंता का सबब बना हुआ है। बिहार के लोग बेहाल और परेशान हैं। सोमवार को दोपहर के बाद मधुबनी जिले में एक ऐसा मामला सामने जिसने लोगों को हैरान कर दिया। देखते ही देखते लोगों की ये हैरानी सूबे से निकलकर देश भर में चर्चा कि विषय बन गई।
हुआ कुछ यूं कि जिले के लौकही थाना क्षेत्र के कौरयाही गांव में एक धान के खेत में आसमान से 10 किलो का पत्थर गिरा। इसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक बसे गांव के लोगों ने सुनी। इस पत्थर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे दूसरे ग्रह का होने की बात कर रहा है तो कोई कुछ। इस पत्थर की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मिली। उन्होंने इसे बिहार संग्रहालय में रखने की बात कही है।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि इस पत्थर को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्थर का वजन तकरीबन 10 किलो है। जब यह जमीन पर गिरा था तो गर्म अवस्था में था। इसे जिला कोषागार में रखा गया है। जिसे विभागीय निर्देश मिलते ही जांच के लिए भेज दिया जाएगा।

पत्थर तेज आवाज के साथ खेत में गिरा। चर्चा यह भी है कि पत्थर गिरने वाली जगह पर कुछ समय के लिए सफेद धुआं देखा गया। साथ ही पत्थर गर्म भी था। इस घटना से लोग आश्चर्यचकित हैं।
इस अजीबो-गरीब घटना के बाद लोगों ने उस पत्थर को पूजना शुरू कर दिया। पीपल के पेड़ के नीचे रखकर पूजा अर्चना शुरू हो गई। देखते ही देखते भीड़ लगनी शुरू हो गई। हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।
Author Profile
Latest entries
Categorize2019.10.02College placement essay | TAMKUHI.COM
Categorize2019.10.02Essay on qualities of a student | TAMKUHI.COM
Categorize2019.10.02Essay writing service best. Business plan assignment instructions
Categorize2019.10.02Manuscript editing services | Dissertation topics mass media | TAMKUHI.COM